
हटके डेस्क. स्लग्स यानी घोंघा को कोई भी अपने घर में देखना पसंद नहीं करता है। ये दिखने में ही काफी घिनौने होते हैं, इस कारण से लोग इनसे दूर रहना ही पसंद करते हैं। लेकिन कुछ तरह के घोंघे किसी खास किस्म की परेशानी की तरफ भी इशारा करते हैं। ऐसे ही घोंघे की प्रजाति हैं रेड ट्राएंगल। दिखते ही करना होगा ये काम... - घोंघे की इस प्रजाति का नाम रेड ट्राएंगल है, क्योंकि इसके ऊपर लाल रंग के ट्राएंगल बने होते हैं। - इन निशानों के बीच में बने छेद से ये सांस लेते हैं। इसे न्युमोस्टोन कहा जाता है। - ये ज्यादातर ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं। ये छह इंच तक के हो सकते हैं और कई रंगों में पाए जाते हैं। - ज्यादातर घोंघे जहां पत्तियां और गार्डन में मौजूद सड़ी चीजें खाते हैं, वहीं घोंघे की ये प्रजाति शैवाल और फफूंद पर निर्भर करते हैं। - इसलिए अगर ये घोंघे आपको घर के किसी भी कोने में नजर आए, तो समझ जाएं आपके घर में फफूंद की समस्या है। - बिना देर किए घर की साफ-सफाई में जुट जाइए। इन कीड़ों का घर में होना ही इस बात का सबूत है कि आपकी नजरों से छिपे फफूंद घर में मौजूद हैं। आगे देखें Photos..
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करेंfrom दैनिक भास्कर https://ift.tt/2qHwFi8
0 Comments